कानपुर - एयरपोर्ट पर पहुंचे दिग्गज नेता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 April 2019

कानपुर - एयरपोर्ट पर पहुंचे दिग्गज नेता

ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
लोकतंत्र का महापर्व 29 अपैल को कानपुर में होना है जिसके चलते शाम पांच बजे सभी पार्टियों का प्रचार  बंद हो गया। वही सुबह से ही चकेरी एयरपोर्ट पर सभी पार्टियों के नेताव का जमावड़ा लगा रहा। सुबह तक़रीबन साढ़े दस बजे सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कन्नौज की जनसभा के लिए प्लेन से एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। जहा उन्होंने दस मिनट रुकने के बाद हैलीकाप्टर से कन्नौज के लिए रवाना हो गए इस दौरान पीएम मोदी कल्याणपुर विधानसभा की विधायक नीलिमा कटियार से मिलाकत करते हुए कानपुर नगर और अखबरपुर लोकसभा के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी भी हासिल किया। वही उनके आगमन के पहले शहर के तमाम अधिकारी पहले से ही मौजूद रहे। 


इसके बाद दोपहर 12  बजकर 45 मिनट पर राहुल गाँधी  और प्रियंका वाड्रा चकेरी एयरपोर्ट प्लेन से पहुंचे।  जिसके बाद कांग्रेस के दोनों नेताओ  ने पांच मिनट रुक कर चकेरी एयरपोर्ट में हलकी फुलकी मस्ती भी करी। जिसका वीडियो तेजी से वॉयरल हुआ। उसके बाद राहुल गांधी हैलीकाप्टर से रायबरेली के लिए निकल गए। जबकि प्रियंका वाड्रा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चकेरी एयरपोर्ट से अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग दवारा उन्नाव के लिए रवाना हो गई।  इस दौरान चकेरी एयरपोर्ट में सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस बल तैनात रहा तो वही बीडीएस की टीमें भी मौके पर मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।