लखनऊ-बसपा सपा गठबंधन प्रत्याशी ने सिधौली में जनसम्पर्क किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 27 April 2019

लखनऊ-बसपा सपा गठबंधन प्रत्याशी ने सिधौली में जनसम्पर्क किया



तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

आज दिनांक 27 अप्रैल 2019 को मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी सी.एल. वर्मा ने शनिवार को सिधौली विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवो में घर-घर जाकर वोट मांगा। वर्मा ने कहा की गठबंधन जनता के हित के लिए काम करेगा, पर वह झूठ नहीं बोलेगा। भाजपा सरकार ने जनता से झूठा वादा कर वादा खिलाफी की है। जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्हे जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी से स्पष्ट होता है कि यह सरकार गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव ऐतिहासिक साबित होगा। 



वर्मा का जनसम्पर्क अभियान सिधौली विधानसभा के धरौली गांव से शुरू हुआ। गोंदलामऊ, महमदपुर, महसूननगर, गांगूपुर, गोविन्दपुर, तेरवा, शिवपुरी, गोपालपुर,रसूलपुर, कुर्सी होते हुए जानकीपुर, बालजती पहंुचा। इन गांवो में श्री वर्मा ने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गठबंधन उत्तर प्रदेश में नम्बर वन रहेगा। भाजपा दो चार सीटों पर ही सिमट जायेगी और केन्द्र से भाजपा की विदाई तय है। इस जनसम्पर्क के दौरान श्री वर्मा के साथ सपा पूर्व विधायक मनीष रावत, सपा विधानसभा अध्यक्ष सिधौली शिव प्रसाद यादव, बसपा विधानसभा अध्यक्ष सिधौली ओ॰पी॰ भारती, बसपा जिला महासचिव राजेश सिद्धार्थ मौजूद थे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।