ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस
12303 ट्रेन देर रात रूमा स्टेशन के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गयी इस
दुर्घटना के बाद यात्रियों में हड़कम्प मच गया जिसमें करीब 2 दर्जन से
ज्यादा यात्री घायल हो गए मौके पर जिला प्रशासन ,रेलवे प्रशासन व एनडीआरएफ
की टीमो ने मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और ट्रेनों में
फंसे हुए यात्रियो को निकालकर उन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा नजदीक
अस्पताल के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन
हावड़ा से दिल्ली जा रही थी और जैसे ही ट्रेन लगभग 12 बजकर 50 मिनट के पास
रूमा स्टेशन के पास स्थित आउटर पर पहुंची अचानक ट्रेन दो हिस्सों में बंट
गयी और इस दौरान ट्रेन के कुछ डिब्बे आगे जा कर पटरी से उतर कर पलट गए तो
कुछ पीछे जिसके बाद बोगियों पलटते ही गहरी नींद में सो रही यात्रियों में
चीत्कार मच गई उन्हें एक पल के लिए कुछ भी समझ नही आया कि यह क्या हो गया
पूर्वा के 12 बोगियां क्षतिग्रस्त दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिनमे पैंट्रीकार,
सबसे ज्यादा 10 एसी कोचेस को नुकसान पहुंचा है
वही
ट्रेन दुर्घटना के कारण हुए धमाके की सूचना पर ग्रामीण भी पहुंच गए जबकि
रेलवे को पहले ही घटना की जानकारी दे दी गयी और घटना के कुछ ही देर बाद
मौके पर इलाके का थाना फोर्स खुद व कुछ देर में डीएम,एसएसपी ,पीएसी,समेत
एनडीआरएफ और आर्मी व सामाजिक संस्था के लोग व मेडिकल बिभाग की टीमें भी
सूचना मिलते ही देर रात घटना स्थल पर पहुंच गए जिसके बाद ट्रेन में फंसे
यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और राहत कार्य मे
जुट गए प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए
है जबकि किसी के मरने की सूचना नही है घायलों को मेडिकल विभाग द्वारा लगाई
गई 27 एम्बुलेंस के द्वारा नजदीक अस्पताल काशी राम भेजा गया तो कुछ को
हैलट भेज दिया गया वही तड़के सुबह रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन बुलाकर पूर्वा
के यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना कराया गया
देर
रात से ही राहत कार्य मे रेलवे कर्मी जुटे हुए है वही क्योंकि कानपुर में
पिछले 3 सालों में 5 ट्रेन हादसे हो चुके है जिसमें कानपुर देहात के
पुखरायां,रूरा, बिठुर ,उन्नाव और अब ये तो इनमें से पुखरायां वाली घटना को
अंजाम आतंकियों द्वारा दिया गया था तो कहीं न कही इस घटना का भी इशारा उसी
तरफ कर रहा था हालांकि डॉग स्क्वाड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था
जिसमे विस्फोटक जैसी कोई बात सामने नही आई है फिलहाल सुबह भी हावड़ा दिल्ली
जो सबसे बड़ा ट्रेक कहा जाता है दिन भर में यहां से 200 से ज्यादा ट्रेन
गुजरती है ऐसे में रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रेक को दुरुस्त करने में
जुटा हुआ है हालांकि अभी अप डाउन क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसे दुरुस्त किया
जा रहा है वही डाउन ट्रेक पर सुबह 11 बजे से ट्रेनों को रवाना किया जा रहा
है तो हादसे के बाद से ही ट्रेनों का रूट डाइवर्ट कर दिया गया तो वही करीब
11 ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है रेलवे अधिकारियों की माने तो एलएचबी
कोच ट्रेन में लगे हुए है जिस कारण यह हादसा बड़ा नही हुआ अन्यथा यह हादसा
जिस तरह से बोगियां पलटी है कुछ कहा नही जा सकता था कि क्या हो जाता फिलाहल
ट्रेक का राहत कार्य जारी है और जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेनों का
आवागमन शुरू किया जाएगा



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।