रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
सपा से अलग होकर नई पार्टी प्रसपा बनाने
वाले शिवपाल सिंह यादव ने आखिर दरियादिली दिखाई। कन्नौज से बहू डिंपल यादव
के खिलाफ प्रसपा से जो उम्मीदवार उतारा था, उसे नामांकन ही नहीं कराया।
मंगलवार को पर्चा दाखिल करने का आखिरी दिन बीतने के बाद भी प्रसपा
प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
समाजवादी
पार्टी से मोह भंग होने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करने
वाले शिवपाल सिंह यादव ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सुनील सिंह राठौर को
प्रसपा प्रत्याशी घोषित किया था। कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के
लिए उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीदा था। उनका आज नामांकन दाखिल होने की
सुबह से चर्चाएं रहीं। दोपहर को प्रसपा के मैदान छोड़ने की चर्चाएं शुरू हो
गईं। प्रसपा से घोषित प्रत्याशी सुनील सिंह राठौर से जब मोबाइल पर संपर्क
साधा गया तो उनका कहना था कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने
फिरोजाबाद बुला लिया है। कन्नौज से नामांकन दाखिल न करने के लिए कहा है। इस
कारण वह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। जानकारों का कहना है कि शिवपाल सिंह
की पारिवारिक लड़ाई सीधे रामगोपाल से है। कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी
डिंपल यादव के चुनाव लड़ने से उन्होंने प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटा
लिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।