वाराणसी-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 12 April 2019

वाराणसी-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकाश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। साथ मे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी रहेंगे मौजूद।

अमित शाह का शाम सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आगमन होगा जहां से वे अस्सी स्तिथ अमेठी कोठी जाएंगे रात्रि विश्राम भी यही होगा। अमित शाह के बनारस पहुचने के बाद देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिसमे स्थानीय संगठन की तरफ से नामांकन को लेकर की गई अब तक कि तैयारियो पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

पूर्वांचल की पांच सीट समेत काशी क्षेत्र में आने वाली 14 लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।