ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
आईआईटी की प्रवेश परीक्षा भारत में किसी भी अन्य परीक्षा के
मुकाबले ज्यादा कठिन है। द वायरल फीवर ने नई आधुनिक ड्रामा सीरज, कोटा
फैक्ट्री के लिए अन अकेडमी के साथ सहयोग किया। यह सीरीज आईआईटी प्रतयाशियो
की जिनदगी, कोचिंग सेंटर के उधोग एवं विधार्थी के जीवन में होने वाले
परिवर्तनो के आस-पास घूमती है। बताया गाय कि इसमें जितेन्द्र कुमार जीतू,
अहसास चन्ना शिवानी, रेवती पिल्लई वर्तिका, आलम खान उदय और रंजना राज मीना
की भूमिका निभा रहे है। जितेन्द्र ने कहा यह उनके लिए एक अद्भुद अनुभव रहा
और यह किरदार निभाकर वो सभी पुरानी योदे ताजा हो गयी जो बीती है। मुख्य
भूमिका निभाने वाले मयूर ने कहा कोटा फैक्ट्री को मेरे किरदार वैभव की
दृष्टि और जीवन से देखा गया है। वह विद्यार्थी के जीवन के पक्ष में उतार
चढाव को प्रदर्शित करता है। इस शो के साथ जुडने का मुझे बेहतरीन अवसर मला
और दर्शक भी इन सभी प्रयासों की सराहना करेंगे। बताया कोटा फैक्ट्री अलग
प्रकार का शो है जो प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विधार्थियों की
भावनाओं और उनकी जिन्दगी को समझता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।