ब्यूरो -रवि गुप्ता
मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा मयूर ग्रुप के सहयोग से" मेरा
देश मेरा वोट जागरूकता अभियान डोर टू डोर चलाया जिसमे संस्था के अध्यक्ष
लखन शुक्ला सचिव हरीश तिवारी कोषाध्यक्ष प्रवीण झा, राजेश मनीष बाजपेई ,ए
पी गौतम आदि ने टीम के रूप में बिरहाना रोड फीलखाना कमलाटावर चटाई मोहाल
क्षेत्रो में घूम घूम कर लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
किया। अध्यक्ष लखन शुक्ला ने बताया यदि आपके आस पास कोई एकांकी जीवन वाले
बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति है तो लोकतंत्र के इस महापर्व में उनको सम्मान
के साथ पोलिंग बूथ पर जरूर ले जाये मतदान आपका अधिकार है मताधिकार का
उपयोग करना आपकस कर्तव्य है अतः अपने अधिकार व कर्तव्य का प्रयोग जरूर
करे।
सचिव हरीश तिवारी ने भारत निर्वाचन आयोग की मतदाताओ के लिए जानकारी
एवं सहायता पुस्तिका लोगो में वितरित किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।