रिपोर्ट - अमित गौर
विधुत तारों से निकली चिंगारी से एक
के बाद एक तीन खेतों में आग लगने से लगभग 40 बीघा फसल जलकर खाक हो गई
है| संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्होरी गांव में
खेतों के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन में फाल्ट आने से निकली चिंगारी से
पहले रमजान के खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते
आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि रमजानी की लगभग 14 बीघा फसल, नवीन
कुमार की 10 बीघा फसल और अनवार की लगभग 6 बीघा फसल जलकर खाक हो गई गांव
बालों ने अपनी आखिरी दम तक आग बुझाने की बहुत कोशिश की मगर सिवाय राख के
ढेर के कुछ नहीं बचा जिन लोगों की फसल जलकर खाक हो गई है अब उनके सामने
अन्न का संकट सुरसा की तरह मुंह बाये खड़ा हो गया है यदि ग्रामीणों की
मानें तो उन्होंने समय रहते दमकल विभाग और पुलिस एवं विधुत विभाग के
अधिकारियों को फोन से सूचित किया था यदि समय रहते दमकल विभाग की गाड़ियां
मौके पर पहुंच गयीं होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं हुई होती खैर अब
देखना यह है कि इन निर्दोष किसानों को प्रशासनिक स्तर पर या फिर राजनीतिक
गलियारों से क्या मदद मिलती है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।