रिपोर्ट -राकेश सिंह
लोकसभा क्षेत्र गोण्डा से कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल के समर्थन में उतरौला विधानसभा के अन्तर्गत बरदही बाजार में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज बब्बर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर ने जनसभा में कृष्णा पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि देश में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर गोण्डा को वाजिब हक मिलेगा। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग के लोग परेशान हैं, इसलिए मोदी सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है।
केंद्र की मोदी सरकार की विकास में कम एवं देश में वैमनस्यता फैलाने में अधिक रुचि रही है। यही कारण है कि वर्तमान समय में देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देश की एकता एवं अखंडता को खतरा उत्पन्न हो गया है।
गोण्डा से लोकसभा प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने अपने पक्ष में 6 मई को पंजे का बटन दबाकर वोट करने की अपील करते हुए कहा कि इन जुमलेबाजों की सरकार में कोई भी वादा पूरा नहीं हो सका। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीबों को न्याय योजना से प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। गोण्डा मुख्य रूप से गन्ना किसानों का क्षेत्र है एक तरह से यह नगदी फसलों का क्षेत्र है लेकिन पांच सालों में यहां के किसान बदहाली की जिन्दगी जीने को मजबूर है जिसका मुख्य कारण छुट्टा जानवर। मोदी योगी सरकार में गायें और सांड की खुली छूट दिये जाने की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और वह गरीबी और लाचारी का जीवन जीने को मजबूर है। अब वक्त आ गया है जबाव देने का, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अविलम्ब किया जायेगा क्योंकि किसान सशक्त तो देश सशक्त होगा।
पल्लवी पटेल ने उपस्थित जनता से कृष्णा पटेल के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि देश में किसानों की आत्महत्या की दर पहले के मुकाबले 42 फीसदी बढ़ गई है और ये किसान कमेरे समाज का दर्द है कि भारत के एक कृषि प्रधान देश होने के बाद भी आज देश का किसान अपना वजूद तलाश रहा है। रोजगार की बेबसी का आलम यह है कि लगभग 40 करोड़ से अधिक लोग भारत में लगभग 5500 रूपये प्रतिमाह की नौकरी करने को मजबूर हैं ऐसे में सोचिऐ कि वो क्या खायेंगे और और अपने बच्चों को क्यों पढ़ायेंगे।
इस दौरान प्रो0 गंगाराम यादव, आर0बी0 सिंह पटेल, डा0 सीएल पटेल, अशोक पटेल, साधना साहू, नसीम खान, राजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय, अनन्त राम पटेल, अलख राम पटेल, पप्पू चैधरी, जगत नारायण मौर्य, विमल वर्मा, अब्दुल रहमान, संतोष वर्मा,गुड़िया वर्मा, रमा कश्यप, सुनीता सिंह, आदि लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किये।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।