ब्यूरो सुल्तानपुर-रीतू श्रीवास्तव
सुलतानपुर जिले के विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के लोगों को अब
दाँत की छोटी छोटी समश्याओं के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही
मरीज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर कमैचा में डेण्टल चेयर की
सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह खुशखबरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
प्रतापपुर कमैचा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभय नारायण रॉय ने बातचीत के
दौरान दी। साथ ही अस्पताल में फैली गन्दगी जे बारे ने पूछने पर उन्होंने कहा
कि अस्पताल में सफाईकर्मी के पद रिक्त होने की वजह से ये समस्या उत्पन्न
हो रही है।फिर भी प्राइवेट कर्मचारियों की मदद लेकर सफाई का काम पूरा किया
जा रहा है।अस्पताल की सफाई हमारी पहली प्राथमिकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।