न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्वी उ0प्र0 की प्रभारी
प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने आज चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन
मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी पूर्व
विधायक एवं कुशीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी आर0पी0एन0 सिंह पूर्व
केन्द्रीय मंत्री के पक्ष में भव्य रोड शो एवं जनसभा को सम्बोधित कर व्यापक
जनसम्पर्क करते हुए जनता से दोनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के समर्थक भी पूरे
उत्साह के साथ रोड शो में शामिल होकर ललितेशपति त्रिपाठी को विजयी
बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि
प्रियंका गांधी वाड्रा जी आज सुबह माँ विन्ध्यवासिनी देवी के आंचल में बसे
मिर्जापुर शहर के डंकिनगंज पहुंची जहां पर उपस्थित हजारों आम नागरिक,
कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहीं
से रोड-शो आरम्भ होकर बेलतर, गिरधर का चैराहा, खजांची का चैराहा, साईं
मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते में उत्साहित
महिला, पुरूष एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं के माध्यम से प्रियंका गांधी वाड्रा जी का भव्य स्वागत किया। जहां पर मौजूद
हजारों की संख्या में आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए प्रियंका
गांधी वाड्रा ने कहा कि पिछले पांच सालों तक इस देश में झूठ और जुमलों की
सरकार चलती रही है। जनता से तमाम वादे देश के प्रधानमंत्री ने किए जिसमें
दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा था किन्तु पांच करोड़
रोजगार छीन लिये गये, हर खाते में 15 लाख रूपये भेजने का वादा था किन्तु
अमित शाह द्वारा इसे जुमला बताकर देश को ठगने का काम किया गया।
मोदी जी एक
मुद्दे की असफलता के बाद दूसरा मुद्दा उठाकर जनता का ध्यान भटकाते रहे
किन्तु जनता के लिए एक भी काम नहीं किया। नोटबन्दी का जिक्र करते हुए
उन्होने कहा कि नोटबन्दी के दौरान सिर्फ गरीब, किसान, मजदूर ही लाइनों में
दिखाई पड़ा, कोई मंत्री या नेता लाइनों में नहीं दिखाई पड़ा और मोदी जी ने
इसे देशभक्ति की लाइन बताकर पूरे देश को इसमें लगा दिया। आज उस नोटबन्दी पर
चर्चा नहीं करते। प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने कहा कि मोदी जी नेता नहीं बल्कि अभिनेता हैं।
इससे तो अच्छा होता कि अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री के रूप में
चुन लिया गया होता। उन्होने कहा कि आज देश की जनता को तय करना है कि जमीन
पर काम करने वाला नेता चाहिए या मोदी जी की तरह हवा में उड़ने वाला। मोदी जी
के मिर्जापुर में दिये गये भाषण का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि वे कहते
हैं कि सपने देखना बुरा नहीं है, मैं भी यही कहती हूं किन्तु झूठे सपने
दिखाना गलत है। पांच साल तक किसानों को तरह-तरह से प्रताड़ित करने के बाद
अंतिम समय में 2000 रूपये किसान सम्मान के नाम से देना किसानों का अपमान
है। यदि किसी परिवार में दस सदस्य हैं तो हर सदस्य के हिस्से में महज लगभग
एक रूपये आयेंगे जो कि किसानों का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होने कहा कि देश
एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है फिर भी प्रदेश का विकास
नहीं हुआ। मिर्जापुर, भदोही और बनारस में कालीन और पीतल उद्योग आधे से
ज्यादा बर्बाद हो गए। डाॅ0
पाण्डेय ने बताया कि इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा जी भगवान
बुद्ध की धरती कुशीनगर पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर0पी0एन0 सिंह
जी के पक्ष में आयोजित रोड-शो के माध्यम से जन सम्पर्क के माध्यम से सहयोग
एवं समर्थन की अपील की। उपस्थित विशाल जनसमुदाय केा सम्बोधित करते हुए
उन्होने कहा कि आपको तय करना होगा कि आपको देश में एवं अपने क्षेत्र में
कैसी सरकार चाहिए। सपने दिखाकर भूलने वाली या सपनों को पूरा करने वाली।
कांग्रेस पार्टी ने जो वादे अपने घोषणापत्र में किये हैं उसे पूरी तरीके से
लागू करने को प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि मोदी जी ने 2014 के चुनाव में
भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात की थी किन्तआज भ्रष्ट कौन है? इस प्रश्न के जवाब में उपस्थित जनसमुदाय ने ‘‘चैकीदार चोर है,’’ के नारे लगाये

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।