बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर में किया जनसम्पर्क.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 May 2019

बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर में किया जनसम्पर्क..




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

बूथ के कार्यकर्ताओ को इस चुनाव मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है बूथ जिताकर गठबंधन से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अहम भूमिका निभानी है। श्री वर्मा ने सरोजनीनगर के भौकापुर, मकदूमपुर, जैतीखेड़ा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया और कहा भाजपा की गलत नीतियो से प्रभावित गरीब जनता के लिए गठबंधन ही विकल्प है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों, गरीबों व नौजवानो के साथ धोखा किया है। सरकार अपने वादे पर खरी नही उतरी, गरीबांे को सपने दिखाकर वोट तो ले लिया पर गरीबों के हित में कोई काम नही किया। देश में आज प्रजातंत्र बचाने का सवाल है, मैं जनता से वादा करता हूं कि जनहित की हर समस्या सुलझाने के लिए हमेशा आप के साथ रहूंगा। श्री वर्मा ने कहा यह चुनाव का मौका है, इस समय वादे तो किये जा रहे हैं, वादे कौन सी पार्टी पूरे करेगी यह समझने की जरूरत है। भाजपा सरकार में गरीब, असहाय, अन्य मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह से परेशान हैं। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों और धन्नासेठो को बचाने और उनकी चैकीदारी करने का काम किया है। भाजपा की जातिवादी, साम्प्रदायिक सोच के कारण दलितों, पिछड़ों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं हुआ। अल्पसंख्यक समाज की हालत भी खराब है, सवर्ण जातियां भी गरीबी से परेशान हैं छोटे-मध्यम व्यापारी परेशान हैं। इसलिए बूथ के कार्यकर्ताओ को इस चुनाव मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है, सभी को अपना-अपना बूथ जिताकर गठबंधन से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अहम भूमिका निभानी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।