न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
इस चुनाव में भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने जा रही है।
छठवें चरण के बाद आ रहे रझानों से यह तय हो गया है कि यूपी में 73 पार और
देश में पूर्ण बहुमत के साथ हम सत्ता में आ रहे हैं। देश में कहीं भी कोई
सत्ता विरोधी लहर नहीं है। पूरा चुनाव मोदी के इर्द गिर्द ही है। यह बात
चंदौली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश
अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने कही। उन्होंने इस चुनाव में जनता मोदी सरकार
के सुशासन और विकास कार्यों को पसंद कर रही है। मोदी सरकार ईमानदार सरकार
है। इस चुनाव में राष्ट्रवाद का मुदुदा बना है। लम्बे अरसे बाद राष्ट्रवादी
सरकार आई। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया है।
मजबूर नहीं अब मजबूत सरकार का दौर है। हिन्दुस्तान की बात दुनिया को सुना
सके। मोदी जी 130 करोड़ की जनता के सर्व स्वीकार्य नेता हैं। इस समय चुनाव में एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी तरफ पूरा विपक्ष। विपक्ष पूरी
तरह बंटा है। जनता अब जागरुक है। चुनाव मोदी पर ही केन्द्रित हैं। पांच साल
देश को साफ सुथरी सरकार दी है मोदी जी ने। भारत को महाशक्ति बनाने में
मोदी जी का योगदान है। हर चरण में भाजपा के पक्ष में जा रहा है चुनाव।
पांचों चरण में बीजेपी हावी रही है। छठवें चरण के रुझान के बाद तो विपक्ष
पूरी तरह पस्त हो चुका है। सातवें च रण के बाद यूपी में 73 प्लस का नारा
सार्थक होने जा रहा है। बंगाल व तमिलनाडु और उड़ीसा की बढत के साथ भाजपा आगे
हैं। यहां के मतदाता प्रधानमंत्री के सवाल पर मतदाता मोदी के साथ हैं।
सपा बसपा के गठबंधन की कोई चमक नहीं है। कोई एजेंडा नहीं बना है। हम
आजमगढ की सीट भी निकाल रहे हैं।कांग्रेस के जिलों में पदाधिकारी हो
सकते हैं लेकिन ब्लाक में कोई नहीं है। कांग्रेस जमीन से गायब है। प्रियंका
गांधी को मीडिया ने बढ़ाया है जबकि प्रियंका खुद ही कह रही हैं कि कांग्रेस
वोट काटने का काम करेंगी। 58 साल देश में शासन करने वाली पार्टी वोट काटने
के लिए चुनाव लड़ रही है। य ह कांग्रेस के लिए खुद बेहद शर्मनाक है। राहुल
बुरी तरह फेल रहे हैं। प्रियंका भी बेअसर रही हैं। मोदी सरकार गरीबों की भलाई के लिए हमेशा कार्य करती है। केन्द्र और प्रदेश
में हमारी सरकार है और यकीन मानिये सत्ता विरोधी लहर कहीं नहीं है। इससे
पहले की सरकारें जनता के बीच जाने से डरती थी लेकिन हम अपने काम को लेकर
जनता के बीच जा रहे हैं। हमारे समर्थक गांव गांव जा रहे हैं। मोदी सरकार ने
गरीबों के लिए हमेशा काम किया है। यूपी में योगी सरकार ने इतनी तेजी से
काम किया है कि कोई सत्ता विरोधी लहर उत्तर प्रदेश नहीं है। उपचुनाव में
हार के कारण लोकल मुदे थे। उप चुनाव में उभरे गठबंधन की हवा निकल गई है।
चुनाव बाद अखिलेश और मायावती एक दूसरे को गाली देते फिरेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।