ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास
वाराणसी में अभी भी जारी है स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद का धरना 11 घंटे बाद भी नही हुई प्रशासन से वार्ता, वाराणसी लोकसभा से 102 प्रत्याशियों में केवल 30 वैध
वाराणसी अपने प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के विरोध में प्रशासन पर जानबूझ कर भेदभाव के तहत परचा निरस्त करने का आरोप लगा शाम 6 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद का धरना समाचार लिखे जाने तक बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद अपने समर्थको सहित बैठे है। सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक मौन व्रत रहने वाले स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद का मौन व्रत भी चालु है
प्राप्त समाचारों के अनुसार कई दलों और कुछ निर्दल प्रत्याशी के द्वारा भी धरना स्थल पर स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद के इस धरने में उनका साथ बैठ कर दिया गया है। मगर किसी भी दल द्वारा लिखित में धरने का समर्थन नही किया गया है। विरोध में धरना चलते हुवे लगभग 11 घंटे बीत चुके है और समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद के समर्थको का कहना है कि अभी तक प्रशासन का कोई प्रतिनिधि धारणा स्थल पर वार्ता हेतु नही आया है। सुबह की पहली किरण फूटने को बेताब है और धरना जारी है.
इसी बीच जिला सुचना कार्यालय द्वार सूचित किया गया है कि वाराणसी लोकसभा सीट हेतु दाखिल कुल पर्चो में से केवल 30 पर्चे वैध पाए गए है बताते चले कि वाराणसी चुनावों के इतिहास में इस बार सर्वाधिक पर्चे दाखिल हुवे थे जिनकी संख्या 102 के पार थी इसके बाद आज हुई नामांकन पत्रों की जाँच में केवल 30 पर्चे वैध पाए गये है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।