ओड़िशा में फोनी तूफान का दस्तक 175 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 3 May 2019

ओड़िशा में फोनी तूफान का दस्तक 175 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं।


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

ओड़िशा में फोनी तूफान का दस्तक 175 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं। समुद्र तटीय प्रदेश ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी के कारण बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं.  सुरक्षा के मद्देनजर ओडिशा  सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है. लोगों को शुक्रवार को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. फानी तूफान जगन्नाथ पुरी के समीप सुबह करीब साढ़े नौ बजे दस्तक देगा. भयंकर च्रकवात फानी ओडिशा के तट की ओर बढ़ता जा रहा है. अनुमानित समय दोपहर तीन बजे से बहुत पहले ही सुबह-सुबह तटीय इलाके से टकराएगा. ओडिशा के मुख्य सचिव एपी पधी ने कहा है कि चक्रवात के पुरी के काफी करीब सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने की आशंका है. इसके तट से टकराने की पूरी प्रक्रिया चार से पांच घंटे में पूर्ण होगी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।