ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य के
निर्वाण दिवस 2 जून को राष्ट्र को समर्थ एवं शक्तिशाली बनाने की कामना के
साथ कानपुर मण्डल के चैबीस हजार घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न किये
जायेगे। यह जानकारी एक वार्ता के दौरान शाखा प्रभारी मनोज सेंगर ने
दी। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि यज्ञकर्ताओं की सुविधा हेतु
मोबाइल पण्डित की व्यवस्था भी की गयी है। यहीं प्रक्रिया पूरे भारत वर्ष के
दो लाख पचास हजार घरों में एक समय पर एक साथ सम्पन्न होगी। बताया गया यह
विराट अनुष्ठान बिना किसी जाति, वर्ग, क्षेत्र, भाषा की बाधा के लोक मंगल
के लिए किया जा रहा है। एक समय पर लाखों व्यक्तियो के मंत्रोच्चार व
यज्ञकर्म विशिष्ट ऊर्जा का संचार करते है। वायुमण्डल में पोषक तत्व बढते है
तथा रेडियेशन घटता है। बताया देश विदेश में करोडो गायत्री साधक पं0 जी के
विचार क्रान्ति अभियान को गति देने में लगे है। वार्ता में हरि प्रसाद
शुक्ल, डा0 उमेश पालीवाल, डा0 प्रदीप आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।