तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग विश्व कप 2019 के कुछ मुकाबलों में भारतीय टीम को अपनी जर्सी में कुछ बदलाव करने होंगे। विश्व कप से पहले ही भारत समेत सभी टीमों ने अपनी जर्सी जारी कर दी थी, लेकिन टीमों की जर्सी के एक दूसरे से मेल खाने के चलते कई टीमों को अपनी जर्सी में बदलाव करना होगा।
भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को करेगा। अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार टीमों के होम तथा अवे मुकाबले होंगे। भारतीय टीम की जर्सी का रंग पूरी तरह नीला नहीं होगा, जब वह अवे मैच खेलेगी। अवे मैचों में भारतीय टीम की जर्सी का रंग पूरे तरीके से नीला नहीं होगा जो अक्सर होता है।
तेंदुलकर ने बताया कि धौनी को किस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी
भारतीय टीम के अवे मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून को सॉउथम्पटन में और मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को बर्मिंघम में होंगे। विश्व कप की चार टीमों इंग्लैंड, भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान टीम की जर्सी के रंग में नीले रंग पर ज्यादा जोर दिया गया है। जिसके वजह से टीमों को अपने जर्सी में बदलाव करने होंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।