बस्ती-छठे चरण में लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। 11 बजे तक कितना हुआ मतदान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 12 May 2019

बस्ती-छठे चरण में लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। 11 बजे तक कितना हुआ मतदान


तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ 

छठे चरण में बस्ती लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। एक दो स्थलो पर वोटिंग मशीन की खराबी की शिकायत रही जिसे समय रहते चालू कर दिया गया। शांति पूर्ण मतदान के बीच विभिन्न प्रत्याशी ने मतदेय स्थल तक पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी राजकिशोर सिंह, गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी, भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने मतदान किया।एंव लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदान के बाद अंगुली के चिन्ह को दिखाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।सुबह पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शुरू होते ही कतारें बढ़ने लगी जैसे जैसे दिन के साथ पारा चढ़ा मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह 11 बजे तक के रुझान पूरे लोकसभा में 26.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

बस्ती 11 बजे तक वोटिंग 

हर्रैया- 25.7
कप्तानगंज- 25.55
रुधौली- 26.45
बस्ती- 29.25
महादेवा- 25

लोकसभा बस्ती का कुल मतदान प्रतिशत   - 26.39


लोक सभा सामान्य निर्वाचन - 2019 
38 - सुल्तानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत 11 बजे तक 
187- इसौली- 24.28
188 -सुल्तानपुर- 25.33
189- सदर ( जयसिंहपुर)- 26.99
190 -लंभुआ - 23.76
191- कादीपुर (अ० जा०) -26.68
जनपद सुल्तानपुर का कुल मतदान प्रतिशत - 25.41

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।