पीएम मोदी की मेगा रैली 8 मई को रामलीला मैदान में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 7 May 2019

पीएम मोदी की मेगा रैली 8 मई को रामलीला मैदान में


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी की सिर्फ एक ही रैली होगी लेकिन बीजेपी इस मेगा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है ये रैली रामलीला मैदान में होगी. रैली को कामयाब बनाने के लिए बीजेपी जी-जान से जुटी हुई है.

बीजेपी की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है कि मेगा रैली में करीब दो से ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटेगी. रैली में भीड़ लाने के लिए बीजेपी ने अपने फ्रंटल संगठन पूर्वांचल मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा को सक्रिय कर दिया है. सभी को बसों की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारों की मानें तो रैली के लिए करीब 5 हजार बसें लगाई गई हैं.

वहीं पदाधिकारियों की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि रैली की भीड़ मेट्रो ट्रेन और अपने निजी वाहन से भी आएगी. इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरु हो गया है. खास बात ये है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के रैली स्थल तक पहुंचने वाले रूट पर अनूठे अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा.

स्वागत के लिए जगह-जगह पारंपरिक वाद्य यंत्र लिए वादक खड़े होंगे. ये अपने अंदाज में पीएम का स्वागत करेंगे. वहीं कार्यकर्ताओं की भीड़ भी सड़क के किनारे खड़ी होगी. ये मोदी-मोदी के नारे लगाएगी. रैली के लिए दिलली में जगह-जगह प्रचार भी शुरु हो गया है. खासतौर से मल्टीप्लेक्स और मेट्रो स्टेशन के बाहर जमकर प्रचार किया जा रहा है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।