न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
देश के पांचवें प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि अर्पित पर लोकसभा बस्ती से निर्दल प्रत्यासी रहे चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने कहा कि आज देश में किसानों नौजवानों की बदहाल स्थिति को सुधारने व उनके जीवन में खुशहाली लाने हेतु आज एक और चौधरी चरण सिंह की जरूरत है जो कि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को समझे व उसका निदान करे चौधरी साहब ने अपने एक साल से भी कम मुख्यमंत्रित्वकाल व प्रधानमंत्री रहते ऐसे आवश्यक कदम उठाने का काम किया जिसको आज भी देश का किसान याद करता है हर खेत सिंचाई हेतु नाली व आवागमन हेचु चकमार्ग गांवों के विकास हेतु नावार्ड बैंक व ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन भूमि अधिकार अधिनियम फसलों का उचित मूल्य जैसे ऐतिहासिक कदम हेतु किसान मसीहा सदैव याद किये जायेंगें हमें उनके वंशज नहीं उनके नीतियों के अनुपालन करने वाले की जरूरत है इस मौके पर रामकिशोर पटेल सन्तोष पाठक उमानाथ दूवे विवेक पाण्डेय बृजेश यादव अवधेश पाठक सुनील पाण्डेय अजय यादव अवधेष बर्मा अखिलेश चौधरी अर्जुन यादव रणजीत शर्मा के अलावां सुधा पाण्डेय बबिता पाण्डेय निष्ठा सिंह कोमल पाण्डेय तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।