जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
शराब ने एक और महिला को निगल लिया, जिससे विवाहिता के वैवाहिक जीवन के सपने
जलकर राख हो गए। जिले के रसूलाबाद क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में उस समय
हाहाकार मच गया। जब संदिग्ध हालातों में एक नवविवाहिता की आग से जलकर मौत
हो गयी। घटना के बावत मृतका के पति पर हत्या का आरोप मायके पक्ष के लोगों
ने लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति सुरेंद्र गौतम शराब का लती
है, उस समय घर पर वह नही था। वृद्ध मां आंख से दिव्यांग होने के चलते एक
कमरे में थी। तभी अचानक चीख पुकार की आवाज़ सुनकर मोहल्ले के लोगों ने जाकर
देखा तो वह बुरी तरह आग से जल चुकी थी। सूचना पर पहुंचे पति ने यूपी डायल
100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने
मृतका के मायके पक्ष से पिता कुँवरलाल को बुलवा लिया। इसके बाद दोनों
पक्षों के बीच बातचीत होने लगी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
कानपुर
देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में विवाहिता प्रेमलता घर मे
अकेली थी। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पति बाहर थे और दिव्यांग सास
घर के कमरे में बैठी थी। जानकारी के मुताबिक तभी उसने मिट्टी का तेल डालकर
खुद को आग लगा ली। लपटों से घिरने पर उसकी चीखें निकल गयी। चीख पुकार सुन
आस पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। देखकर लोग दंग रह गए। पति के पहुंचने पर वह
दम तोड़ चुकी थी। मलखानपुर निवासी मृतका के पिता कुँवरलाल ने बताया कि बीती 4
साल पहले अपनी बेटी प्रेमलता का विवाह ब्राह्मण गांव के सुरेंद्र गौतम से
किया था। शादी के पहले पिता को नही पता था कि उसका दामाद शराब का आदी है।मृतका
के पिता का आरोप है कि शराब पीकर वह रोज पुत्री के साथ मारपीट करता था।
अभी कुछ दिन पहले उसने बाइक खरीदने के लिए बेटी से मायके से रुपये लाने को
कहा, इस पर मैंने असमर्थता जताई। जिसके बाद उसने बेटी के साथ मारपीट की। कई
बार समझाया लेकिन वह नही सुनता था। इतनी बड़ी घटना हो जाएगी इसका अंदाजा
उसे नही था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ललित कुमार हमराहियों सहित मौके
पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले
लिया गया है। मायके व ससुराली पक्ष में समझौते की बात चल रही है। तहरीर
मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।