कानपुर - प्रेक्षक संतोष कुमार ने नोबस्ता गल्लामंडी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

कानपुर - प्रेक्षक संतोष कुमार ने नोबस्ता गल्लामंडी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 प्रेक्षक कानपुर नगर संतोष कुमार ने नोबस्ता गल्लामंडी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिये साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि बिना पास के कोई भी व्यक्ति मंडी परिसर में न आए इस बात कर विशेष ध्यान रहे । समस्त विधानसभावार लगे पुलिस कर्मी मुस्तैदी से लगे रहे इस बात का भी विशेष ध्यान रहे । उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा कोई भी मतगणना कर्मी  मोबाइल फोन  का प्रयोग नहीं करें  इसका कड़ाई से पालन कराया जाए । प्रेक्षक महोदय ने समस्त टेबल वार समस्त मतगणना टेबलों का निरीक्षण  किया तथा मतगणना में लगे कर्मियों के लिए  ठण्डे पर्यजल व्यवस्था कराने के लिए भी निर्देशित किया।जिलाधिकारी  विजय विश्वास पन्त ने उन्हें अवगत कराया कि मंडी परिसर में वाहन पार्किंग व्यवस्था  नही दी गई है इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है जहां से पोलिंग पाल्टीया रवाना हुई थी वही पर पार्किंग व्यवस्था कराई गई है ताकि अव्यवस्था न हो। समस्त कर्मचारियों के लिए ठण्डे पानी मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है ।एसएसपी अनन्त देव ने उन्हें बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना कराई जायेगी इसके लिए लगभग 1100 पुलिस कर्मी तथा पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। साथ ही शादी वर्दी में अलग से पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा । उन्होंने बताया कि अलग से निगरानी रखने के लिए सभी जगहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिससे एक एक गतिविधयों पर नजर रखी जायेगी।इस अवसर पर एसपी साउथ  रवीना त्यागी अपर जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव आदि व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।