लखनऊ - प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के इशारे पर ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ और पुलिस अधीक्षक मऊ के कृृत्य की जांच किए जाने की मांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

लखनऊ - प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के इशारे पर ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ और पुलिस अधीक्षक मऊ के कृृत्य की जांच किए जाने की मांग


 न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर मऊ जनपद में लोकसभा क्षेत्र घोसी के चुनाव में प्रयोग हुई ईवीएम मशीनों के साथ जिला प्रशासन द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की। प्रतिनिधिमण्डल ने जनपद इलाहाबाद तथा हापुड़ में समाजवादी पार्टी के साथ पक्षपात किए जाने के बारे में भी जानकारी दी समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री राजेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ एवं राकेश प्रताप सिंह (विधायकगण) शामिल थे। प्रतिनिधिमण्डल ने अपने ज्ञापन में कहा कि घोसी में चुनाव के बाद 20 मई 2019 की रात में मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में, जहां ईवीएम मशीनें रखी गई थी, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों के आवागमन की सूचना दिए जाने पर वहां पर मौजूद पुलिस अधीक्षक मऊ  सुरेन्द्र बहादुर ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष  धर्मप्रकाश यादव के साथ आए कार्यकर्ताओं पर लाठियां चला दी।ज्ञापन में कहा गया है कि मऊ जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम की सुरक्षा हेतु मात्र दो व्यक्तियों के लिए अनुमति दी गई है जब कि मंडीस्थल पर तीन गेट हैं जिनकी 8-8 घंटे सुरक्षा हेतु 36 व्यक्तियों की आवश्यकता है।


 लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है। यह गंभीर स्थिति है। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के इशारे पर ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ और पुलिस अधीक्षक मऊ के कृृत्य की जांच तथा आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा है कि मतगणना केंद्रों में आर.ओ. तथा ए.आर.ओ. टेबुल पर एजेन्टो को कलकुलेटर की अनुमति दिया जाना चाहिए। लोकसभा क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्रों पर पड़े मतों का क्षेत्रवार विवरण उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त मतगणना स्थल पर 23 मई को मतगणना के दिन प्रत्याशियों के समर्थकों के लिए टेण्ट लगाने का स्थान निश्चित किये जाने की मांग है। ए.आर.ओ.मेज पर मतगणना अभिकर्ता बैठाने की अनुमति दी जानी चाहिए।राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता का लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास कायम रखने के लिए 23 मई को पूरे राज्य के 80 लोकसभा क्षेत्रों के मतगणना केन्द्रों पर किसी प्रकार की धांधली की सम्भावना नहीं होनी चाहिए। इस लोक उत्सव में सत्तारूढ़ दल के पक्ष में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग पर अंकुश लगाकर पारदर्शिता को बरकरार की व्यवस्था किया जाये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।