ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलबाग चौकी से चंद कदम की
दूरी पर केस्को सब स्टेशन पर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया । जहां दरवाजे
के शीशा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और केबिन का ताला तोड़कर वहां मौजूद
मॉनिटर ,स्क्रीनिंग और सीपीयू समेत यूपीएस लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब
कर्मचारी पहुंचे । तब इस घटना की जानकारी हुई और इस घटना की सूचना पुलिस को
दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि फूलबाग
केस्को सब स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर फूलबाग पुलिस चौकी है यहां देर रात
चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। अधिशाषी अभियंता शशांक अग्रवाल ने बताया कि
जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे यही लगता है कि चोर पीछे के
रास्ते से दरवाजे का शीशा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और ताला तोड़ कर केबिन में
जा घुसे और वहां से मॉनिटर समेत यूपीएस और सीपीयू चोरी कर फरार हो गए इस
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है और उन्होंने जांच शुरु कर दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।