लखनऊ की जनता कर रही है स्थानीय सांसद की मांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 May 2019

लखनऊ की जनता कर रही है स्थानीय सांसद की मांग




  न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

 लखनऊ लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान ने आज सदर, गोलागंज, बासमण्डी और पेपर मिल कालोनी आदि स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों के द्वारा की गई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया | शमीम खान ने सभा के दौरान लोगों से उनकी मन की बात जानने की कोशिश की जिस पर लखनऊ की जनता के द्वारा यह कहा गया कि कांग्रेस, सपा-बसपा महागठबंधन प्रत्याशी बाहरी हैं जो लखनऊ की गलियों के बारे में नहीं जानते, जिसको लखनऊ का क्षेत्रफल नहीं पता है, उनको कैसे वोट दिया जाए ! शमीम खान ने जनता से गृह मंत्री के बारे में जैसे ही जानने की कोशिश की सभा के बीच से बादशाह खान के साथ दर्जनभर युवा कहने लगे कि जो गृह मंत्री रहकर अपने संसदीय क्षेत्र के नाली और रास्तों को नहीं बनवा पाया इससे बड़ा दुर्भाग्य लखनऊ के लिए क्या होगा इतना सुनकर नागरिकता पार्टी के प्रत्याशी ने लखनऊ की आवाम से यह वादा किया कि अगर मुझे लखनऊ की जनता विकास करने का मौका देती है तो मात्र छह माह के अंदर लखनऊ का नजारा बदल दूंगा, जो काम भाजपा सत्ता में रहकर लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा पूरा नहीं कर पाई वह कार्य आपका भाई मौका मिलने पर करके दिखाएगा, जहां पर मीडिया प्रभारी मो० अनीश, बादशाह खान रुस्तम खान, सोहराब खान, फैसल खान, शाहरुख खान, जावेद शेख आदि लोग मौजूद रहे |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।