न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।
अभी तक आए रुझान में भाजपानीत एनडीए को 300 ले ज्यादा सीट मिल रही हैं वहीं
भाजपा अपने दम पर बहुमत के करीब है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने एक ट्वीट किया है।पीएम मोदी ने लिखा, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत।
पीएम मोदी ने कहा कि हम साथ में बढ़ते हैं। हम साथ में समृद्ध होते हैं। हम
मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर से जीता।भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात
करेंगे। इस बीच ये भी एलान हो चुका है कि 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आज शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को
संबोधित भी करेंगे।2014 चुनाव की तर्ज पर नरेंद्र मोदी की सुनामी की लहर पर सवार होकर 2019 का
महासंग्राम भी भाजपा ने अपने नाम कर लिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि
भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 300 से ज्यादा सीट हासिल करती दिख रही है। ऐसा
पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार
बनाने की हालत में पहुंची है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।