कानपुर देहात - अनोखी चोरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 May 2019

कानपुर देहात - अनोखी चोरी

जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा 

 अभी तक आपने किसी व्यक्ति के बारे में चोरी डकैती करने की घटनाओं के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन अब लोगो ने चोरी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है लोग अब बंदरो के द्वारा चोरी कराने लगे है दिन दहाड़े सरेआम मालिक के इशारे बंदर ने घटना को अंजाम दिया । देखिये कैसे मालिक के इशारे पर बंदर पर टोल प्लाजा के बूथ में घुसा और नोट की गड्डी उठाकर भाग गया और फिर दूर जाकर अपने मालिक के साथ बैठकर निकल गया लोग कुछ समझ पाते तब तक मालिक और बंदर अपना पूरा काम तमाम करके रफू चक्कर हो गए 
अब हम आपको दिखाते है कि आखिर कैसे पूरी घटना को अंजाम दिया गया । कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा के बूथ नम्बर 6 पर एक कार UP78 DE 9799 आकर रुकी ड्राइवर ने टोल पर्ची कटाने के लिये जैसे ही शीशा उतारा तभी कार मालिक का पालतू बंदर शीशा से निकलकर टोल बूथ में घुस गया और टोल पर्ची काट रहे कर्मचारी के ऊपर बैठ गया और पास में रखे रुपयों में से 5 हजार की गड्डी उठाकर भाग कर वापस कार में बैठने लगा जब वापस बंदर को जाते लोगो की नजर पड़ी लोगो को कोई शक न हो

 
इसके लिये कार मालिक ने बंदर को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया और थोड़ी ही देर बाद मालिक कार से उतरकर बंदर को पकड़ने लगा  बंदर पकड़ में नही आया और टोल से आगे की ओर निकल गया। टोल कर्मियों ने कार को रोककर पूछ तांछ शुरू की तो कार मालिक ने अनभिज्ञता जताते हुए घटना से इंकार कर दिया इसके बाद कार मालिक ने टोल से पर्ची कटवायी और चकमा देता हुआ वहाँ से निकल लियाथोड़ी दूर आगे जाकर कार मालिक ने बंदर को कार में बैठाया और निकल गए बाद में टोल प्लाजा कर्मियों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो घटना का खुलासा हुआवही टोल प्लाजा के मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि टोल पर इससे पहले इसी प्रकार की कई घटनाएं की जा चुकी है लेकिन कुछ समझ में नही आया था आज टोल पर एक कार UP78 DE 9799 ने टोल प्लाजा बूथ 6 पर गाड़ी रोकी मालिक के इशारे पर बंदर बूथ के अंदर घुसा और 5 हजार की गड्डी उठाकर फरार हो गया बूथ कर्मियों ने कार मालिक को रोककर पूछतांछ की तो कार मालिक ने अपना नाम पुखरायां निवासी अनीस बताया लेकिन टोल कर्मी उस समय कुछ समझ पाते कार मालिक अनीस समझाते हुआ टोल की पर्ची कटवाता हुआ टोल कर्मियों को चकमा देकर निकल गया बाद में जब टोल कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज में इस तरह की घटना कैद हुई देखी तो घटना करने के तरीके का खुलासा हुआ

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।