न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज घंटाघर चैक, लखनऊ में महागठबंधन की प्रत्याशी
पूनम शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा
कि लखनऊ में हम काम की बदौलत चुनाव में हैं। जितना काम समाजवादी सरकार ने
किया उसका कोई मुकाबला नहीं हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वह किसी
भ्रम में न रहे, समाजवादी सरकार में किये गये कार्यों पर वोट दें और पूनम सिन्हा को विजयी बनावें। श्री यादव ने कहा
कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार को नुकसान हुआ है। समाजवादी सरकार में
दिये लैपटाॅप आज भी काम आ रहे हैं। बाबा मुख्यमंत्री खुद लैपटाॅप चलाना
नहीं जानते इसलिए किसी को देना नहीं चाहते। श्री यादव ने
कहा कि अगर काम पर वोट नहीं मिला तो लोग जाति-धर्म की राजनीति ही करने
लगेंगे। तरक्की और खुशहाली लानी है तो महागठबंधन के पक्ष में मतदान करना
होगा। श्री यादव ने कहा कि लखनऊ से भी इतिहास बनाया जा
सकता हैं भाजपा के लोग 2014 में सŸाा में आये थे। केन्द्र की सरकार के पांच
वर्ष और राज्य सरकार के दो वर्ष के हिसाब-किताब लेने का यही मौका है।
भाजपा के पास गिनाने को कोई काम नहीं है। लखनऊ में जितने सांप है उतना पूरे
देश के किसी प्रदेश की राजधानी में नही हैं। श्री यादव
ने कहा कि हमने पुराने लखनऊ के विकास के लिये इतिहास का पन्ना पलटा।
घंटाघर और आस-पास के क्षेत्र को समाजवादी लोगों ने सुन्दर बनाया। यहां
उजाला कर दिया गया। लखनऊ मेट्रो में दस हजार इंजीनियरों को काम मिला। गोमती
रिवरफ्रंट से लखनऊ में नदी का किनारा सुन्दर हो गया। कई वर्षों से बंद पड़े
क्रिकेट मैच फिर से शुरूआत समाजवादियों द्वारा बनवाये गये स्टेडियम में
हुई। देश की सबसे बड़ी कम्पनी एच.सी.एल. को लखनऊ में लाने का काम
समाजवादियों ने ही किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा से सावधान रहना होगा।
विधानसभा चुनाव में हम जनता को समझाते रहे और भाजपा उन्हें बहकाती रही।
मशहूर सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश
में मायावती जी का कमाल और अखिलेश जी का धमाल रंग लाएगा। लखनऊ के विकास में
अखिलेश जी के योगदान के आगे भाजपाई केवल जुमलेबाजी करते रहे है। भाजपा राज
में उनके वादे खोखले साबित हुए है। एक सर्वे के अनुसार 50 लाख युवा बेकार
हो गए है। आज जो भीड़ का उत्साह यहां दिखा है उससे लगता है कि यह विजय
समारोह है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री एक्सपायरी प्रधानमंत्री
हो गए हैं और हमारी गृहमंत्री पूनम सिन्हा भारत सरकार के गृहमंत्री पर भारी
पड़ेंगी। उन्होंने अखिलेश जी को युवा आइकान बताया। यह
चुनाव चैकीदार और ठोकीदार को हटाने का चुनाव है। मेक इन इण्डिया का नारा
फेल हो गया, डिजिटल इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया के नाम पर केन्द्र की
भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह कर दिया।इस अवसर पर लखनऊ की
विशाल रैली में विभिन्न विश्वविद्यालयों की छात्र-छात्राओं, डाक्टर,
प्रोफेसर, व्यापारीगण, दुकानदारों ने महागठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती पूनम
सिन्हा को जिताने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने जनता से आह्वान किया
कि नया भारत नयी सरकार के नये प्रधानमंत्री से बनेगा। घंटाघर चैक की चुनावी जनसभा में सिने अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा,
किरनमय नंदा, राजेन्द्र
चौधरी, संजय सेठ, बलवंत सिंह रामूवालिया, डाॅ0 मधु गुप्ता,
अभिषेक मिश्रा, मीरावर्धन, जूही सिंह, आनन्द भदौरिया, फाकिर सिद्दीकी,
अनिल दुबे, रविदास मेहरोत्रा, जरीना उस्मानी, मो0 एबाद, प्रो0 अली, एस.पी.
सिंह, अरूण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना, राजकुमार मिश्रा, मो0 रेहान, जगदीप
यादव, अनुराग भदौरिया, नोमान मुर्तजा, विजय सिंह, रामसागर यादव, मनीष यादव,
नजीर अब्बास आजमी, रहीस रिजवी, सुशील दीक्षित, अतुल प्रधान, डाॅ0 आशुतोष
वर्मा, प्रो0 अनित्य गौरव, डाॅ0 अशंू चैधरी, सुश्री पूजा शुक्ला एवं
अपूर्वा वर्मा, मुकेश शुक्ल, अनीस राजा, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह
यादव ‘जीतू‘ राजू गांधी, प्रदीश शर्मा, सर्वेष यादव, इं0 अरविन्द यादव,
धीरज श्रीवास्तव, जयसिंह यादव, अवनीश यादव, राकेश कुशवाहा, विवेक यादव,
प्रमोद यादव, एडवोकेट धीरज यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सृजन शुक्ला, राजू
यादव, दुर्गेश यादव आदि की उपस्थिति रही।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।