ब्यूरो गोरखपुर कृपा शंकर चौधरी
चुनाव के आखिरी चरण में भारतीय जनता पार्टी ने
जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है जिसके तहत भाजपा से जुड़े हर सदस्य के
द्वारा अलग अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क किया जा रहा है। इस
जनसंपर्क अभियान में प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव कृष्ण चन्द्र
वर्मा ने खोराबार ब्लाक के गांवों में जाकर लोगों को वोट डालने के लिए
जागरूक किया एवं प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जनता के हित में किए गए
कार्यों के संबंध में बताते हुए गोरखपुर भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को वोट
देने को कहा।कृष्ण चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में
सुभाष पाल , शंकर निषाद ,रामनाथ पासवान ,सोनू चौधरी , जवाहिर कहार ,
कर्मदानी , गायत्री आदि साथ रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।