न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष व कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के खिलाफ प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। प्रतापगढ़ में छह मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान राजा भैया को नजरबंद रखा जाएगाराजा भैया के अलावा आठ अन्य नेताओं को भी प्रशासन ने नजर बंद रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता गुलशन यादव, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव भी वोटिंग के दौरान नजरबंद रहेंगे। इन सभी नेताओं को केवल वोटिंग बूथ जाकर वोट डालने की अनुमति होगी। माना जा रहा है कि इन आठ नेताओं के चलते वोटिंग के दौरान कोई अशांति न फैले इसलिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बता दें कि एक नेता के रूप में इन सभी की छवि बाहुबली के तौर पर मानी जाती है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।