ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया
।जब एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर कानपुर देहात जा रही थी ।इस दौरान बस
जैसे ही चकरपुर मंडी पहुची ही थी ।तभी एक बाईक से बस की टक्कर हो गई ।इस
दौरान बस को भगाने के चक्कर में चालक ने बस की रफ़्तार तेज कर दिया जिसके
चलते मोटरसाइकल बस में फस गई और दोपहिया वाहन में सवार महिला भी उसी बस के
नीचे आ गई जिससे उस महिला की मलोट हो गई वही मोटरसाइकल में अचानक आग लग गई
और देखते ही देखते आग ने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों धू धू कर
जलने लगी। बस में आग लगते ही पूरी बस में चीख पुकार मच गई।ड्राइवर ने आनन
फानन में बस को रुका।जिसके बड़ा यात्रियो ने कूद कूद कर किसी तरह अपनी जान
बचाई। हाइवे पर लगी आग से इलाके में हड़कंम्प मच गया और लोगो ने घटना की
जानकरी पुलिस और दमकल विभाग को दी।मौके पर पहुंची दमकल विभाग गाड़ियों ने
कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लकिन तब तक पूरी बस जलकर ख़ाक हो चुकी
थी। आग की वजह से एक महिला की मौत हो गई थी.जिसके शव को पुलिस ने
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।