न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
जी और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने आजमगढ़ में
आयोजित विशाल संयुक्त जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में लाखों का जनसमूह
एकत्र था। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी ने
आजमगढ़ की जनता से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव को
ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां से
अखिलेश यादव नहीं मैं ही चुनाव लड़ रही हॅू। जनसभा में लालगंज से महागठबंधन
की प्रत्याशी संगीता आजाद को भी जिताने की अपील की गयी।बहुजन
समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती जी ने कहा कि भाजपा ने षडयंत्र के
तहत फूट डालों और राज करो की नीति पर चलते हुए अखिलेश जी के खिलाफ
प्रत्याशी उतारा है इसलिए इन्हें ऐसा सबक सिखाना जरूरी है कि फिर कभी कोई
चुनाव लड़ने की हिम्मत न कर सके। अब तक हुए पांच चरणों के मतदान में
महागठबंधन को जनता का अपार जनसमर्थन मिला है। अगले चरण में परिणाम और भी
ज्यादा बेहतर रहने वाले है। यह गठबंधन सामाजिक महापरिवर्तन लाने का रिश्ता
है जो टिकाऊ और लम्बे समय तक चलेगा। भाजपा-आरएसएस के लोग
जाति, धर्म, आतंकवाद और देशभक्ति के नाम पर कई तरह के हथकंडे अपना रहे है।
भाजपाई बौखलाहट में है और हमारी संस्कृति सभ्यता के हिसाब से संस्कारी
रिश्तों पर तंज करते है। यह रिश्ता सभ्यता संस्कृति के हिसाब से बना है,
जिसका सम्मान करना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी-समाजवादी पार्टी का गठबंधन आगे
बढ़कर सदियों से उपेक्षा के शिकार लोगों की जिंदगी में परिवर्तन लाने का
रिश्ता बना हैं। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का समाज के कमजोर और वंचित
लोगों को अपने पैरांे पर खड़ा करने में विशेष योगदान रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इतना प्रचार किया कि
जनता उन्हें प्रचारमंत्री समझ रही है।
पांच साल में यह भारत के 1 प्रतिशत
लोगों के ही प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री जी पुराने मुद्दे भूल गये हैं।
बनारस में भाजपा के लोग सेना के एक जवान से डर गयें। प्रधानमंत्री जी
आतंकवाद हटाने की बात करते हैं लेकिन पांच साल के कार्यकाल में आतंकवाद
रोकने के लिये कोई काम नहीं किया।श्री यादव ने कहा कि
भाजपा के लोग एक-दूसरे से झगड़ा लगाते है। महागठबंधन एक दूसरे के बीच जो
दूरी है उसे खत्म करना चाहता हैं। हमारी सोच है कि आबादी के हिसाब से सबको
हिस्सेदारी मिलनी चाहिए जबकि भाजपा सरकार आरक्षण छीनने की साजिश कर रही है।
संविधान से मिले अधिकारों पर हमला हो रहा हैं इनसे सावधान रहने की जरूरत
है। आज पूरे देश में भाजपा को महागठबंधन ही रोक रहा है।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजित सिंह ने कहा कि जनता के
अच्छे दिन तो आये नहीं भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आ गए हैं। नौजवानों को 2
करोड़ नौकरियां नहीं मिली। प्रधानमंत्री जी झूठ बोलते हैं। वे खुद को
चैकीदार कहते हैं पर वह उन बड़े लोगों के चैकीदार हैं जो बैंकों से धन लूटकर
विदेश भाग गए। उनके भाषण के दौरान चैकीदार चोर है के नारे भी लगे।
उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत की अपील की। इसके पूर्व चंदौली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अजित सिंह ने महागठबंधन के चंदौली से प्रत्याशी डाॅ0 संजय
सिंह चैहान और वाराणसी से प्रत्याशी शालिनी यादव के समर्थन में
जनसभा को सम्बोधित किया। आजमगढ़ में संयुक्त रैली में प्रमुख रूप
से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव,
बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा और बसपा के
युवा नेता आकाश आनन्द, विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द
चौधरी, बलराम यादव, दुर्गा यादव सहित दर्जनों विधायक एवं दोनों
दलों के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।