फर्रुखाबाद - आलूपुर में सरकारी जमीन पर मकान व दुकान का अवैध निर्माण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 May 2019

फर्रुखाबाद - आलूपुर में सरकारी जमीन पर मकान व दुकान का अवैध निर्माण

 


रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव आलूपुर में सरकारी जमीन पर मकान व दुकान का अवैध निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर जहानगंज निवासी विनोद कुमार रमेश चन्द्र ने इस अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए एसडीएम सदर अमित आसेरी के न्यायालय में याचिका दायर की थी जिसमे अवैध निर्माण रुकवाने के लिए आदेश की मांग वकीलों द्वारा की जा रही थी लेकिन एसडीएम सरकारी जमीन को बचाने में दिलचस्पी नही लेते दिखाई दे रहे थे उसी के चलते वकीलों और एसडीएम में विवाद हो गया उसी के चलते दर्जनों वकील एसडीएम कोर्ट पहुंच गए।मामला बढ़ता देख एसडीएम ने स्टे आर्डर जारी कर दिया है।लेकिन इस घटना पर वोलने से साफ मना कर दिया लेकिन जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि यह जमीन का मामला मेरे सज्ञान में आया जिसके तहत धारा 133 के अंतर्गत मुकदमा चल रहा है।उन्होंने कहा कि वह भूखंड पीडब्लूडी के अंतर्गत आता है उसकी रिपोर्ट मंगाई गई है।यदि वह अपनी रिपोर्ट में अपनी जमीन दिखाते हैं तो उक्त अवैध निर्माण को गिरा दिया जायेगा।जो वकीलों और एसडीएम अमित आसेरी के बीच विवाद हुआ है उसकी अभी तक लिखित शिकायत नही मिली है।फिर भी जांच कराई जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।