कानपुर - पियो जल की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 15 May 2019

कानपुर - पियो जल की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता  

 गर्मी का प्रचण्ड रूप शहर में जारी हो चुका है । रमजान व मई का महीना चालू है तेज धूप से शहर का पारा 45 डिग्री छू रहा है । इस भीषड़ गर्मी से जहाँ बूढ़े बीमार बच्चो का बुरा हाल है । ऐसे मौसम में राहत दिलाने वाला जल ही है परन्तु शहरवासियों को पूरी तरह से जल आपूर्ति नही हो पा रही इस समस्या से शहर वासियो में रोष देखने को मिल रहा है ।खराब पड़े हैंडपम्प इस समस्या को कोड में खाज की कहावत को चरितार्थ कर रही है लेकिन इस जन समस्या के लिए नगर निगम नेता और आला अधिकारी आंखें मुंदे हुए है । आज वार्ड 106 कलक्टरगंज के पार्षद शिवम दीक्षित द्वारा इस विकराल जन समस्या को देखते हुए जल निगम व कानपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया । ज्ञापन देने के दौरान जिलाधिकारी ने जल्द इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया । वही जल निगम में ज्ञापन देने के दौरान जीएम जलकर को चेताया कि पंद्रह दिनों के अंदर इस समस्या का निस्तारण न होने पर घण्टाघर स्तिथ भारतमाता मूर्ति पर क्षेत्र वासियो के साथ घरना दिया जाएगा । ज्ञापन देने वाले आशीष तिवारी चन्द्र शेखर विवेदी अरुण गुप्ता शुभम शुक्ल प्रकाश गुप्ता जितेंद्र शरण अरुण विवेदी आदि मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।