न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
जौनपुर और भदोही में सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन संयुक्त महारैली
में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती
जी ने जौनपुर से लोकसभा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, मछली शहर से
प्रत्याशी त्रिभुवनराम और भदोही लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को मतदाताओं से विजयी बनाने की अपील की। अखिलेश यादव ने
इसके पूर्व संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ
कुशल तिवारी के लिए हाथी निशान पर बटन दबाने की जनता से अपील की। जौनपुर में संयुक्त रैली को सम्बोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी की
राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी ने कहा कि इन दिनों गठबंधन की लहर है।
जनता में जो जोश है उससे लगता है कि अब नमो-नमो की छुट्टी होने वाली है और
जयभीम को लाने वाले हैं। गठबंधन का अच्छा रिजल्ट आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें केन्द्र और कई राज्यों में रही है
लेकिन गलत नीतियों एवं कार्यप्रणाली के कारण उन्हें सत्ता से हटना पड़ा।
इनके कार्यकाल में न गरीबी हटी, न किसान खुशहाल हुए, नहीं मेहनतकश की
आवश्यकताएं पूरी हुई। बड़े पैमाने पर गरीबों-बेकारों को उत्तर प्रदेश से
पलायन करना पड़ा। मायावती जी ने कहा कि बाबा
साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को
कानूनी लाभ दिलाए थे। जब तक सत्ता हाथ में नहीं आती वे लाभ नहीं मिल सकते
हैं, अब भाजपा की नाटकबाजी, जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली हैं। दलितों को
आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है।
गठबंधन की सरकार आई तो सरकारी के अलावा
गैरसरकारी नौकरियों में भी आरक्षण मिलेगा। नौजवानों को स्थायी नौकरी
मिलेगी। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं से उनके वादों का हिसाब लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने
सम्बोधन में कहा कि गठबंधन परिवर्तन लाने का काम करेगा। इससे राजनीति में
भी परिवर्तन आएगा। भाजपा ने नफरत की नींव पर सरकार बनाई जिसका गठबंधन के
तूफान में पता नहीं चलेगा। अपनी हार देखकर भाजपा नेताओं की भाषा भी बदल गई
है। अच्छे दिन आए नहीं, दो करोड़ नौकरियां मिली नहीं, रोजगार की बात भी
भाजपाई भूल गए। भाजपाई झूठ फैलाने में माहिर है। मंहगाई बढ़ी जबकि किसान की
आमदनी नहीं बढ़ी। खाद की बोरी से 5 किलों खाद चोरी हो गई। गैस के दाम इतने
बढ़ा दिए कि गरीब दुबारा गैस सिलेंडर नहीं भरा पाएगा।श्री यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में चैकीदार की चैकी छीननी है, ठोकीदार
को भी नहीं छोड़ना है। देश की निगाहें उत्तर प्रदेश के चुनावों पर है। इन
चुनावों में नया प्रधानमंत्री बनाएंगे। अब न चौकीदार बचेगा और नहीं ठोकीदार
रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भी बहुत मिलावटी हैं। गठबंधन में तो
तीन ही दल हैं जबकि भाजपा में तो 38 दल जुड़े है। भाजपा-कांग्र्रेस ने
देश-प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में 100 नं0 और 1090
सेवाओं की लोग सराहना करते थे, 108 एम्बूलेंस सेवा थी, इन सबको भाजपा सरकार
ने बर्बाद कर दिया। संविधान और उसके द्वारा प्रदत्त अधिकार छीने जा रहे
हैं। संविधान खतरे में है। हमें गठबंधन का सम्मान बढ़ाना है। जब सामाजिक
न्याय से महापरिवर्तन होगा तभी लोकतंत्र बचेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।