गोरखपुर - जहर खुरान गैंग का सरगना गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 May 2019

गोरखपुर - जहर खुरान गैंग का सरगना गिरफ्तार

 
ब्यूरो गोरखपुर कृपा शंकर चौधरी
 
आयदिन जहर खुरानी की शिकायतों से एक्सन में आई गोरखपुर पुलिस ने इस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर भारी सफलता प्राप्त किया है। दरअसल गोरखपुर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत SP साऊथ के पर्वेक्षण में CO खजनी के  नेतृत्व में खजनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।सुत्रो के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर प्रभारी खजनी ने अंतर्जनपदीय जहर खुरान गैंग के सरगना को उसके एक साथी सहित गिरफ्तार कर, पीली धातु की वस्तु,नगद और तीन बैग सहित गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि ये गैंग यात्रा कर रहे लोगो के साथ जहर खुरानी कर नगद और सामान लूट कर फरार हो जाते है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।