ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
पनकी थाना क्षेत्र की फैक्ट्री में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात
में मौत हो गई।जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप
लगाते हुए जमकर हंगामा किया।हंगामे की सूचना पर पहुची पुलिस ने हंगामा कर
रहे लोगो को शांत कराया ।और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की
जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि पनकी इलाके में चोपड़ा पाइप कम्पनी
में मान सिंह नाम का मजदूर काम करता था ।फैक्ट्री के मालिक ने गुरुवार
की सुबह मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।मौके पर पहुचे मृतक के
परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है
कि मानसिंह की हत्या की गई है ।जिसके चलते मौके पर पहुची पुलिस मामले की
जांच में जुट गई है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।