रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में जिला अस्पताल के सीएमएस व बाल रोग विशेषज्ञ एमपी सिंह की घोर लापरवाही
के चलते अस्पताल में मासूम बच्चे बीमारी से तडप रहे है ।मासूम बच्चे को
देखने के लिए कोई डाक्टर नहीं पहुंचा । जिला अस्पताल लोहिया में 2 बाल रोग
विशेषज्ञों की तैनाती है जिसमें एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश तिवारी की
बेटी की शादी होने के कारण वह छुट्टी पर गए हुए हैं जिसकी वजह से बच्चों की
देखभाल करना दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ एमपी सिंह की जिम्मेदारी बनती है
लेकिन जिला अस्पताल के सीएमएस होने के कारण बच्चों को देखना उचित नहीं
समझते हैं और वहीं पर एक अपना निजी प्राइवेट नर्सिग होम चलाकर बच्चों को
अपने प्राइबेट नर्सिग होम मे बैठ कर देखते हैं जबकि शासनादेश अनुसार
सरकारी डॉक्टर कोई भी प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकता है वही देखा जाए तो
डाक्टर एमपी सिंह के ऊपर कई गंभीर आरोपों की जांच भी चल रही है जिसमें आय
से अधिक संपत्ति के मामले ।इमरजेंसी ड्यूटी के समय थाना राजेपुर क्षेत्र के
एक किसान को सांप ने डस लिया था जिसकी मेडिकल रिपोर्ट मे डॉक्टर एमपी
सिंह ने हार्ट अटैक होना बताया था जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने
उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की थी जिसको लेकर अभी भी जांच चल रही है
जिसमें डॉक्टर एम पी सिंह दोषी पाए गए लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक
कोई भी कार्रवाई नहीं की गई न ही प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर एम पी
सिंह के ऊपर कोई अंकुश लगाया गया जिसके चलते डॉक्टर एम पी सिंह बेधड़क होकर
प्राइवेट प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और जिला अस्पताल लोहिया मैं
सीएमएस के पद पर कार्यरत हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरीके से
नहीं निभा पा रहे हैं जिसके चलते 4 दिन से मासूम बच्चे अस्पताल में तड़प
रहे हैं जिनकी सुनने वाला कोई भी नहीं है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।