तहकीकात न्यूज़ डेस्क
।
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में देश की 51 सीटों पर मतदान हो रहे है। करीब दो करोड़ 47 लाख मतदाता इन सीटों पर भाग्य आजमा रहे 673 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।
पांचवें चरण में लखनऊ समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। लखनऊ के अलावा अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, केसरगंज, फैजाबाद, बहराइच और गोंडा की सीट पर 181 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है
यूपी के अलावा बिहार की 5 सीटों पर 82, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 22, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 110, राजस्थान की 12 सीटों पर 134, झारखंड की 4 सीटों पर 61 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 83 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
पिछले चरणों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा 12 फीसदी महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 51 में से 20 सीटों को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है यानी इन पर किस्मत आजमा रहे 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पांचवें चरण के साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए मतदान पूरा हो जाएगा। शेष बची 118 सीटों पर अगले दो चरण में मतदान होगा।
ये दिग्गज मैदान में
राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), पूनम सिन्हा (लखनऊ), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण), अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर)।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।