ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर नगर द्वारा सेंट्रल इंस्टीटूट आफ
फायर सेफ्टी मैनेजमेंट कालेज के सहयोग से एस एन सेन बालिका इंटर कालेज के
सभागार कक्ष में 17 एनसीसी गर्ल्स बटालियन के केडेट को प्राथमिक उपचार
विषयक प्रशिक्षण लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन हरीश तिवारी एवं
योगेश मिश्रा सेन्ट्रल इंस्टीटूयट ऑफ फायर सेफ्टी मैनेजमेंट ने दिया। लखन
शुक्ल ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट में घायल होता है। तो हमको उसकी मदद करनी
चाहिए प्रति दिन सड़क दुर्घटना में 400 लोग मरते है जिसका सबसे बड़ा कारन
समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है। यदि हम गिल को गोल्डन आवर में मदद
दे दे तो यह 400 लोगो के मरने के आकड़े को कम किया जा सकता है सबसे पहले
रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया
सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया
घायलों को उठाने के लिए फायर मेन लिफ्ट , टू हेंड शीट आदि। तरीको पर डैमो
दिया गया सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम प्रवास का
डेमो दिया गया। प्राथमिक उपचार बॉक्स उपकरणों को लगा लेना ही आवश्य्क
नहीं है अपितु उसकी जानकारी होना सुरक्षा उपकरणों का समय समय पर उपयोग
मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सुधा पाठक
प्रधानाचार्या नायब सूबेदार शेवाले माधवराव वी, मंजू शुक्ला, नीतू गौड़
आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।