सुल्तानपुर-पोलिंग पार्टियां रवाना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 11 May 2019

सुल्तानपुर-पोलिंग पार्टियां रवाना


रिपोर्ट-विपिन कुमार गौतम

देश के महापर्व में 12 मई को सुल्तानपुर भी शामिल होने जा रहा है,छठे चरण यानी 12 मई सुल्तानपुर भी मतदान करने जा रहा है,सुल्तानपुर में सत्रह लाख बहत्तर हजार दो सौ बावन मतदाताओं के मतदान करने के लिए जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए 2118 पोलिंग बूथों के लिए 2118 पोलिंग पार्टियां बनाई हैं,तथा 219 रिजर्व पोलिंग पार्टियां रखी गई हैं,पोलिंग पार्टियों को आज जिला प्रशासन की निगरानी में बूथों पर रवाना किया जा रहा है,पुलिस प्रशासन के पास मतदान में कोई अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है,मानक के अनुसार पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं,चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराजक तत्त्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की गई है,मतदान के समय ऐसी कोई सूचना नही मिलने पाएगी,बूथ कैप्चरिंग न होने पाए इसके लिए मोबाइल पार्टियां इस तरह से लगाई गई हैं जिसका रिस्पांस टाइम 5 मिनट से कम का है,पूरी तरह से चाक चौबंद व्यवस्था है किसी प्रकार की समस्या नही आने पाएगी




No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।