ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
नौबस्ता थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में जिला अधिकारी विजय विश्वास पंत
एसएसपी अनंतदेव तिवारी के साथ एसपी साउथ रवीना त्यागी अपने पूरे काफिले के
साथ देर रात गल्ला मंडी के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीन की सुरक्षा का
जायजा लेने जा पहुँचे।जहाँ जिला अधिकारी ने सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और
पुलिस के जवानों से जानकारी ली,इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने पूरे
गल्ला मंडी का निरीक्षण किया।आप को बताते चले कि गल्ला मंडी में कानपुर
नगर,अकबरपुर और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के प्रत्यशियों का फैसला होगा। 23
मार्च को स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को बाहर निकाला जाएगा और कड़ी
सुरक्षा के मद्देनजर सभी पार्टियों के प्रत्यशियों के सामने मतों की गिनती
कराई जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।