फर्रुखाबाद-ससुराल बापस आई तो ननद और सास ने उस महिला की पिटाई कर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 20 May 2019

फर्रुखाबाद-ससुराल बापस आई तो ननद और सास ने उस महिला की पिटाई कर



रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा 

थाना मऊदरवाजा की रहने वाली महिला ने पहले अपने पति को उसकी हरकतों की बजह से जेल भिजवा दिया था।और खुद अपने मायके जिला हरदोई में रहने लगी थी आज जब वह अपनी ससुराल  बापस आई तो ननद और सास ने उस महिला की पिटाई कर दी जबकि उसकी छोटी बहन उसी घर मे रहती है।

उसके बाद वह जिला जेल में बन्द पति से मिलने पहुंच गई वही पर पिटाई से नाराज जहर खा लिया उसके बाद उसको पुलिस वालों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

महिला की मां ने लोहिया अस्पताल में बताया कि ससुराल में उसकी पिटाई की गई थी उसी के चलते बेटी ने जहर खा लिया यह मेरी दूसरी बेटी ने बताया क्योकि उसका विवाह उसी घर मे किया था।वही डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।