ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के साथ मुठभेड़ हो
गई ।जिसमें आकाश श्रीवास्तव नाम के बदमाश के पैर में गोली लगने से वो
घायल हो गया ।जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।कलक्टरगंजन पुलिस
ने बताया कि देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कोपरगंज से एक युवक
बाईक से जा रहा था ।जिस पर पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा
।जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया ।तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर
दी।जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैरों में गोली लगी
।जिससे वह घायल हो गया ।पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी
बदमाश के ऊपर कई थानों में अलग अलग मामले दर्ज है ।पुलिस बदमाश को जेल
भेजने की कार्यवाही कर रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।