रिपोर्ट - मुबीन मन्सुरी
कन्नौज में चोरों ने एक शादी के घर चोरी
की घटना को अंजाम देकर तहलका मचा दिया। चोरों ने यहां से लाखों रुपए के
गहने व नकदी के साथ बहन की शादी के लिए रखा सामान समेट लिया। चोरी की घटना
से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की।कन्नौज
की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र गांव सबलपुर के रहने वाले दलगंजन सिंह यादव
पुत्र विनय यादव केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी करते हैं। वह देश की
सुरक्षा के लिए श्रीनगर में तैनात है। छोटी बहन नेहा की शादी मैनपुरी से तय
हुई। घर में बहन की वरीक्षा के लिए तैयारियां चल रही है। बहन की शादी के
लिए ससुराल से बड़ी बहनें भी कई दिन पहले मायके आ गई थी। रात बिजली न आने से
परिवार के लोग चबूतरा पर लेटे थे। तभी चोर पिछवाडे़ गेट की कुंडी को काट
कर आंगन तक पहुंच गए। चोरों ने कमरे में लगे
तालों को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। कई बक्सों व अलमारी को तोड़ कर यहां
रखी नकदी व गहने समेट लिए। जब सुबह लोगों की नींद टूटी तो देखा कमरे के गेट
खुले थे सामान बिखरा पड़ा था। यह देख कर परिजनों के होश उड़ गए। सैनिक के घर
से लाखों रुपए की चोरी की घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने गांव
पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।