रिपोर्ट-उमेश शुक्ला
आज सुबह उस समय पूरे गाँव मे कोहराम मच गया जब एक दम्पत्ति ने अपनी जीवनलीला को फाँसी के फन्दे पे लटकाकर समाप्त कर ली। आपको बताते चले कि पूरा मामला सफीपुर के निहालपुर ग्राम सभा का है जहाँ पे सुबह सुबह पत्नी खाना बना रही थी और घर मे मौजूद उसके पति ने अपने आप को फाँसी के फन्दे से लटकर जान दे दी यह देख पत्नी डर गई और सहमी हुई घर मे मौजूद अपने बाबा ससुर के पास पहुँची और पति की आत्महत्या की सूचना दी काफी बुजुर्ग होने के कारण वो उठ कर अपने नाती को देखने भी नही जा सके। यह सब देख पत्नी ने भी वही पे अपने आपको फाँसी के फन्दे से लटकाया दिया और अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली। साथ मे जीने और मरने की कसम खाने वाले दो दम्पत्ति ने आज एक साथ अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
वही पे घर के कुछ रिस्तेदारो का कहना है कि पति और पत्नी का आपस मे बीती रात घर मे कुछ विवाद हुआ था। घर के सभी लोग एक मुंडन कार्यक्रम में रिश्तेदार के घर गए हुए थे घर मे सिर्फ दोनो पति और पत्नी के अलावा एक बुजुर्ग बाबा मौजूद थे। पहले तो पति ने अपने आपको फाँसी पे लटका लिया यह देख पत्नी आनन फानन में घर मे मौजूद बुजुर्ग बाबा के पास पहुँची और अपने पति के बारे में बताया लेकिन बुजुर्ग और बीमारी के चलते वह उसे देखने नही जा सके और फिर पत्नी ने भी अपने आपको फाँसी से लटकाकर जान दे दी। गाँव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह सब घर के तरफ दौड़े और जल्दी से पुलिस को खबर दी।
वही पे मौके पे पहुँची सफीपुर पुलिस ने दोनो शवो को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जाँच करने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।