ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर में बगैर नक़्शे के बनायीं जा रही एक बिल्डिंग को कानपुर विकास
प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिया बिल्डिंग ध्वस्त करने के
पीछे केडीए की दलील है कि एनजीटी नियमो को देखते हुए यह एक्शन लिया गया है
साथ ही बिल्डिंग का नक्शा पास नहीं था जिसके बाद इसको सील कर दिया गया था
लेकिन बिल्डर सील तोड़कर नर्माण करा रहा था कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल
लाईन्स इलाके में गंगा के किनारे विनोद जैन बिल्डिंग का निर्माण करा रहा था
जबकि एनजीटी का आदेश है की गंगा किनारे से सौ मीटर दूरी तक कोई मकान नहीं
होना चाहिए इसको देखते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण ने विनोद जैन की
बिल्डिंग को सील कर दिया था बिल्डिंग को सील करने के बाद कानपुर विकास
प्राधिकरण की तरफ से कई बार विनोद जैन को नोटिस भेजा गया लेकिन जवाब देने
के बाजय वह सील तोड़कर निर्माण कराता रहा कानपुर विकास प्राधिकरण ने इसको
गंभीरता से लेते हुए बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ विनोद जैन की बिल्डिंग
पर पहुंची और जीसीबी मशीनों द्धारा बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्यवाही
शुरू कर दी केडीए सचिव एसपी सिंह के मुताबिक इस भूखंड की मालिक राम कुमार
है इनका 2014 में नक्शा बना था जिसको निरस्त करने के बाद इनको नोटिस जारी
किया गया था राम कुमार को अपनी बात कहने का कई बार अवसर दिया गया था लेकिन
वह आये नहीं जिसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया आदेश के बाद इनके
निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है केडीए सचिव का कहना है की कानपुर में
जितनी भी अवैध बिल्डिंग बन रही है या फिर जो सील तोड़कर निर्माण करा रहे है
उनको नोटिस भेजा गया है जल्दी ही ऐसे लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर
कार्यवाही की जायेगी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।