वाराणसी -पुष्कर तालाब की बटुको ने की सफाई, सुंदरीकरण के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 5 May 2019

वाराणसी -पुष्कर तालाब की बटुको ने की सफाई, सुंदरीकरण के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

ब्यूरो वाराणसी- कैलाश सिंह विकास 

वाराणसी 5 मई जागृति फाउंडेशन एवं ब्रह्मा वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पुष्कर तालाब का सफाई अभियान शुरू किया गया । सफाई अभियान का शुभारंभ ब्रह्मा विद्यालय के प्रबंधक रामशरण दास जी महाराज एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने तालाब से जलकुंभी निकालकर किया। 

इसके पश्चात ब्रह्मा वेद विद्यालय  के बटुको एवं जागृति फाउंडेशन के सदस्यों ने  तालाब में श्रमदान कर जलकुंभी एवं कूड़ा करकट निकाला।बटुको का उत्साहवर्धन करते हुए रामसरण दास जी ने कहा कि यह प्राचीन और पौराणिक पुष्कर तालाब आज  बदहाल है। इसकी सफाई के लिए काशी वासियों को आगे आना होगा वहीं कार्यक्रम के संयोजक जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि काशी के सबसे प्राचीन एवं पौराणिक पुष्कर तालाब की स्थिति काफी दयनीय है केंद्र सरकार द्वारा इसके सुंदरीकरण के लिए 4:30  करोड़ रूपया आया हुआ है, कुछ काम भी हुआ है 


लेकिन विगत कई वर्षों से सुंदरीकरण का काम रुका हुआ है। हम अपने देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वह तालाब का रुका हुआ कार्य शुरू कराएं । वहीं  जागृति फाउंडेशन के सदस्य  राजनाथ प्रसाद ने कहा कि  एक बार हम लोगों ने मेहनत करके  तालाब को पूरी तरह से साफ भी कर दिया था लेकिन प्रशासन का सहयोग न मिलने के कारण फिर स्थिति  खराब हो गई है ।  श्रमदान में ब्रम्हा वेद विद्यालय के अवधेश गुप्ता राम रामवृक्ष कुशवाहा सहित विद्यालय के दर्जनों बटुक शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जागृति फाउंडेशन के महासचिव रमेश मिश्र ने किया। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।