उन्नाव - दोहरे हत्याकांड का खुलासा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 20 May 2019

उन्नाव - दोहरे हत्याकांड का खुलासा

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

प्रेमी युगल की मौत के मामले में उन्नाव पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसपी ने खुलासा करते हुए प्रेमिका के पिता और मां समेत चार लोगो को जेल भेज दिया है बीते दिनों प्रेमी युवक का ट्रेन से कटा शव पुलिस ने बरामद किया था जबकि कुछ दिन बाद ही प्रेमिका का शव भी पुलिस के हाथ लगा था। खुलासे में जुटी पुलिस ने पूरे मामले का वर्कआउट कर लिया मामला उन्नाव जिले के शुक्लागंज में रहने वाला सत्येन्द्र बीती 7 मई को अपने घर से दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। सत्येन्द्र के पिता ने मांखी थाने के राकेश सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखाकर नामजद किया था। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि तभी 17 मई को सत्येन्द्र की प्रेमिका सारिका और राकेश सिंह की बेटी का टुकड़ो में शव गंगाघाट के अतरी गांव में तालाब किनारे मिला था। डबर मर्डर केस का मामला होता देख पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी। मांखी पुलिस ने आरोपी राकेश को पकड़ा और सख्ती से पूंछतांछ की तो पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। 
 

उन्नाव एसपी माधव प्रसाद वर्मा आज खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सारिका और सत्येन्द्र का प्रेस प्रसंग चल रहा था। सत्येन्द्र सारिका से खेत पर मिलने गया था जहां सारिका का पीछा करते हुए उसका पिता राकेश सिंह और फुफेरा भाई संजय अपने साथी दुर्गेश के साथ खेत पर पहुंचा और सत्येन्द्र की गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को मगरवारा स्टेशन के पास रेलवेे ट्रैक पर रखवा दिया। ट्रेन से कटा शव पुलिस ने दूसरे दिन बरामद कर लिया था। पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी गंगाघाट के अतरी गांव में सारिका नाम की लड़की का शव भी पुलिस ने बरामद किया। दोनो में प्रेम प्रसंग का मामला होने पर पुलिस ने शक के आधार पर पिता को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जिसके बाद सारी कड़ियां आपस में जुड़ती चली और पुलिस ने पूरे मामले को वर्कआउट कर लिया। और पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।