जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
बिजली विभाग की लापरवाही अब लोगों को मौत के मुंह मे धकेलती
जा रही है। आये दिन जर्जर टूटे पड़े या झूलते विद्युत तारों की चपेट में आकर
लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में
उस समय हो गई। जब नगर के निराला नगर से लोडर में एक भैंस लेकर कस्बे के ही
लोहिया नगर की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि लोडर में 6 लोग सवार थे। अभी
लोडर बस्ती से गुजर ही रहा था कि तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत के
झूलते तार लोडर में छू गए। करेंट का झटका लगने पर एकाएक सवार 5 लोगों ने
लोडर से बाहर कूदकर जान बचाई। इसी बीच लोडर में एकाएक आग लग गई। इससे लोडर
में सवार नाजिर पुत्र मुंशी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
घटना
को देख दौड़े स्थानीय लोगों ने लोडर से उतारकर गंभीर झुलसे नाजिर को गाड़ी
से नीचे उतारा। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों
ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
भेजा, जहां डॉक्टर ने हालात गंभीर देख हैलट कानपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक
के अनुसार युवक की हालत गंभीर है। वहीं लोडर में सवार युवक ने बताया कि
लोडर में सवार होकर ये लोग कस्बे के ही लोहिया नगर जा रहे थे। तभी झूलते
हुए हाईटेंशन तारो की चपेट में आने से घटना हुई। जैसे तैसे हम लोगों ने
कूदकर जान बचाई है। फिलहाल घटना से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।